रात 1:02 बजे भी खुला रहा मोनिका गैलेक्सी.. नियमों को मुंह चिढ़ा रहा दुकान संचालक रिजवानी ?

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नियम-कायदों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र स्थित मोनिका गैलेक्सी रात 1:02 बजे तक संचालित होती नजर आई, जिससे देर रात तक दुकान संचालन को लेकर जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
। आम दुकानदारों पर समय-सीमा और नियमों को लेकर सख्ती दिखाने वाली पुलिस के सामने अब सवाल यह है कि आखिर मोनिका गैलेक्सी पर कार्रवाई का डंडा कब चलेगा? स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दुकान देर रात तक खुली रहती है और कथित तौर पर रात 2 से 3 बजे तक भी कारोबार चलता है।             मामले में दुकान संचालक पंकज रिजवानी का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि उसके खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में पूर्व में मामले दर्ज रहे हैं।             सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब आम दुकानदारों के लिए नियम एक हैं, तो फिर देर रात तक दुकान संचालन पर मोनिका गैलेक्सी के लिए क्या अलग व्यवस्था है? क्या जिम्मेदारों की नजर इस दुकान पर नहीं पड़ती या फिर कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
रात के सन्नाटे में जब शहर के अधिकांश बाजार बंद हो जाते हैं, तब मोनिका गैलेक्सी का कथित तौर पर खुले रहना नियमों के साथ खुलेआम खिलवाड़ जैसा नजर आता है। अब देखना यह होगा कि अन्नपूर्णा पुलिस और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या फिर यह दुकान इसी तरह देर रात तक नियमों को मुंह चिढ़ाती रहेगी।
सवाल सीधा है—आम दुकानदारों पर सख्ती और रईस दुकानदार पर नरमी क्यों?

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment