कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का
उज्जैन। देवासरोड पर लालपुर के समीप बाइक सवार 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पिता लक्ष्मीप्रसाद तिवारी निवासी मंगल रेसीडेंसी को तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी थी। वृद्ध गिरकर घायल हो गये थे, चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, तो घायल श्रीकृष्ण तिवारी ने मोबाइल से कार की नम्बर प्लेट का फोटो खींच लिया। चालक ने कार को रोका और उतरने के बाद वृद्ध को मुक्का मार दिया और धमकी देकर भाग निकला। नागझिरी थाना पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मारपीट कर धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। कार नम्बर के आधार पर चालक की तलाश जारी है।
कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का:प्रकरण दर्ज चालक की तलाश जारी