ट्रेन में महिला यात्री का पर्स झपटकर भागा बदमाश:प्रकरण दर्ज

उज्जैन। गुजरात के भरूच का रहने वाला परिवार उधना-प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहा था। ट्रेन के मेघनगर-थांदला आउटर पहुंचने पर रफ्तार धीमी हुई, उसी दौरन एक बदमाश ने परिवार की महिला का पर्स झपटा और कूद कर भाग निकला। परिवार ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग पाया। ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर संदीप पिता प्रभुनाथ ओझा ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि पर्स उसकी पत्नी सपना का था। ट्रेन में उनके साथ भाई और उसकी पत्नी थी सवार थे। पर्स में सोने की चेन-अंगूठी, मोबाइल और 5 हजार रूपये नगद रखे थे। जीआरपी ने मामले में प्रकरण दर्ज कर मोबाइल नम्बर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर बदमाश का पता लगाने के प्रयास शुरू किये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment