सामने से आया वाहन बचाने में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस45 बच्चे थे सवार, 14 को लगी चोटें

सनावद /बांगड़दा।-गुरुवार सुबह बांगड़दा-कॉलमुखी मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका।बताया गया कि स्कूल के पास मोड़ पर अचानक एक वाहन बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों तथा स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। स्कूल संचालक सचिन भाटे ने अधिकारियों को घटना के संबंध में जानकारी दी।हादसे में करीब 14 बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई। अधिकारियों ने बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। इनमें से7 बच्चों का सनावद के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर चोट नहीं होने पर उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment