खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने दुकानो से आटा, घी, मावा व नमकीन के लिए सैंपल

 जावरा । त्योहार  नजदीक आ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने भी शहर में सख्ती  बरतना प्रारंभ की है ।खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं पदार्थो में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच के लिए खाद्य सैंपल लिए गए ।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल एवं टीम ने गुरुवार को कोठी बाजार स्थित ज्ञानी ट्रेडर्स से श्री अंजनी बफेलो घी पैक एवं कुकिंग मीडियम प्रोडक्ट के जांच सैंपल लिए यहां से 9 लीटर अंजनी घी जो 4 हजार 500 रुपए तथा 72 लीटर एस कुकिंग मीडियम जिसकी कीमत 20 हजार 880 रुपए का होकर मौके से जप्त किया ।वहीं पिपलोदा रोड स्थित जेएस ट्रेडर्स का लाइसेंस चेक किया तो साहिल कोठारी पिता जितेन कोठारी के नाम से पाया गया। यहां से जावरा गोल्ड मल्टीग्रेन आटे का सैंपल लिया गया। जो जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण लब भेजा है।
 हाल ही में शुभारंभ हुआ राजस्थान स्वीट्स एवं नमकीन पर भी खाद्य विभाग की टीम पहुंची ।जहां से कलाकंद एवं नमकीन के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए संकलित किया। प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी देखा गया। तथा स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उक्त टीम की जांच से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment