ITI गेस्ट फैकल्टी पर दिव्यांग छात्रों से खाने के पैसे लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

इंदौरइंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश के बाद ITI की एक गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी महिला फैकल्टी शासन द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले उनसे हर महीने 2 से 3 हजार रुपए ले रही थी। फरियादी अंजू कोहली की शिकायत और अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रा जाटव (पति अनिल जाटव, निवासी राजीव आवास विहार) के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है।मेस बंद होने का उठाती थी फायदा-हीरा नगर थाना प्रभारी (टीआई) सुशील पटेल ने बताया कि आरोपी इंद्रा यहां गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत थी। शासन की योजना के अनुसार संस्थान में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शनिवार और रविवार को मेस बंद रहने का फायदा उठाकर आरोपी महिला फैकल्टी भोजन देने के नाम पर हर विद्यार्थी से 500 से 700 रुपए तक लेती थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment