मुख्यमंत्री डा. यादव  ने किया 945 करोड के एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन

उज्जैन। बुधवार शाम उज्जैन गृह नगर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन को एलिवेटेड ब्रिज की सौगात दी है।  उन्होंनें उज्जैन शहर में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर  इंद्रा नगर चौराहा से नीलगंगा चौराहा तक एवं निकास चौराहा से इंदौर गेट तक) – कुल लंबाई 5.30 कि.मी. का भूमिपूजन किया। ब्रिज की लागत ₹945.20 करोड़ है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत होमगार्ड द्वारा कालिदास एकेडमी में प्रदर्शित किए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों का अवलोकन किया। इस दौरान होमगार्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विभिन्न आपदा प्रबंधन यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं उनके उपयोग की जानकारी दी। इन उपकरणों का उपयोग बाढ़, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क हादसे तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं जवानों के प्रयासों की सराहना की।  इससे पूर्व पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ,विधायक अनिल जैन कालूहेडा,अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, अध्यक्ष महापौर मुकेश टटवाल,संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता,डी आई जी नवनीत भसीन,कलेक्टर रौशन कुमार सिंह,एस पी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी ने उपस्थित होकर उनका स्वागत किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment