कोलकाता।कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस शुक्रवार को उन्हें नॉर्थ 24 परगना के खरदह थाने से बैरकपुर कोर्ट ले जा रही थी। तभी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने निर्मल घोष को लात-घूंसों से पीटा और उन पर जूते-चप्पल, अंडे और कीचड़ भी फेंका।सुरक्षा के लिए पुलिस ने निर्मल घोष के सिर पर हेलमेट लगाया। उनके सफेद कुर्ते पर कीचड़ और अंडे के निशान दिखाई दिए। बैरकपुर कोर्ट पहुंचने पर भी लोगों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पुलिस ने 13 अगस्त को निर्मल घोष और उनके करीबी संजीब मुखर्जी को ओडिशा से गिरफ्तार किया था।मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी के साथ भी ऐसा ही हुआ। मुखर्जी पीड़िता के पड़ोसी और पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व TMC पार्षद हैं। वह निर्मल घोष के करीबी माने जाते हैं। आरोप है कि डॉक्टर का शव पोस्टमॉर्टम के बाद पानीहाटी श्मशान घाट ले जाए जाने के दौरान मुखर्जी वहां मौजूद थे।इस मामले का तीसरा आरोपी सोमनाथ डे है, जो पानीहाटी नगरपालिका का पूर्व चेयरमैन है और फिलहाल फरार है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।
आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने जूते-अंडे फेंके