उज्जैन। काल भैरव मंदिर के बाहर 7 अगस्त की शाम पानी की बोतल बेचने पर पैसों की मांग करते हुये ग्राम चक भीतरी के रहने वाले 2 भाईयों लखन पिता चंदरसिंह चावड़ा और जीवन चावड़ा के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने जीवन चावड़ा की शिकायत पर बंटी पिता रमेश, संदीप पिता गब्बरसिंह और अनिल पिता खेमराज निवासी भैरवगढ़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। मामले में दूसरा पक्ष भी भैरवगढ़ थाने पहुंचा था और शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। रविवार को लखन और जीवन के साथ मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। जिसके आधार पर अन्य साक्ष्य सामने आने पर आगे की विवेचना की जायेगी।
काल भैरव मंदिर के बाहर विवाद में 3 आरोपी गिरफ्तार