निजी कंपनी में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर FIR दर्ज

इंदौर।बाणगंगा इलाके में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले परिचित युवक पर छेड़छाड़, पीछा करने, धमकाने और फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, निजी सेलिंग कंपनी में काम करने वाली महिला ऑनलाइन व्यापार भी करती है। इसी दौरान जितेंद्र उसके संपर्क में आया था। महिला का आरोप है कि आरोपी आए दिन उसका पीछा करता और उस पर मिलने के लिए दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देता था।महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान जितेंद्र ने उसका पीछा किया और उससे बात करने का दबाव बनाया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे बदनाम कर देगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment