नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।नेपाल में हो रही बारिश से बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 घरों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।