ईरान ने होर्मुज पर सऊदी-ओमान से बात की:कहा- अमेरिकी हमलों से तनाव बढ़ा, मिलकर संभालेंगे

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान।ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, इसलिए अब मिलकर हालात संभालने की जरूरत है।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से अलग-अलग फोन पर बात की। बातचीत में क्षेत्र के ताजा हालात और दोनों देशों के साथ रिश्तों पर चर्चा हुई।ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, तीनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और कूटनीतिक कोशिशें तेज करने पर जोर दिया, ताकि इलाके में फिर से स्थिरता लाई जा सके।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment