नई दिल्ली।सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था।उनका कहना है कि पीएम सर्वोच्च नेता हैं, इसलिए जनता के सवाल उन तक पहुंचाना जरूरी है। उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।एक जनहित याचिका में अपील की गई है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली को बंधक बना दिया है। कई सड़कें बंद हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह से ही हजारों लोग वहां जमा हैं। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं।गुरुवार सुबह हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में नारेबाजी की।इससे पहले बुधवार को भी CJP ने नड्डा के साथ बैठक का प्रस्ताव इसी वजह से ठुकरा दिया था। जंतर-मंतर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमें पुलिस ने उन्हें बताया कि नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है। हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत चाहती है तो जंतर-मंतर आए या प्रदर्शन स्थल के पास किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे।
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर:CJP प्रदर्शन के खिलाफ हाईकोर्ट में कल सुनवाई