नीमच – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद मे महंत के साथ की गई मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संतम समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया । रविवार को महंत मौजनाथ के साथ हुई हिंसक मारपीट के बा पूरा जावद मे साधु समाज ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया । साधु-संतों पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ देश-भर से संत समाज भड़क गया और जावद में इस वक्त तनाव की स्थिति बन गई ।
शनिवार को जावद बस स्टैंड के समीप आश्रम पर महंत मौज नाथ को बेरहमी से पीटा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब खबर आ रही है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मंशापूर्ण बालाजी अखाड़े का उस्ताद पहलवान मोहनलाल प्रजापत का फोटो सामने आया है।पहलवान की इस गुंडागर्दी के खिलाफ रविवार को जावद में संतों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दूर-दूर से आए सैकड़ों संत महाराज पीड़ित महंत मौज नाथ के समर्थन में खड़े हो गए हैं। संतों ने जावद बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है। गाड़ियों के पहिए थम चुके हैं और संतों की एक ही मांग है कि इस पवित्र समाधि स्थल पर गुंडागर्दी करने वाले आरोपी पहलवान मोहनलाल प्रजापत पर तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई l सड़क पर आक्रोशित संतों ने पुलिस प्रशासन से चर्चा कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ।