NDPSएक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इंदौर।एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। बता दे कि इस मामले में पूर्व में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को फरार आरोपी अरमान (23) पिता आजम खान, निवासी ग्राम सुरजानी, जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। लंबे वक्त से उसकी तलाश की जा रही थी।एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment