करोड़ों का मकान देख की हत्या: दंपती से धोखे से लिखवाया दानपत्र; प्रॉपर्टी डीलर 2 भाई हिरासत में

भोपाल। ऐशबाग स्थित सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने आर्थिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर दो प्रॉपर्टी डीलरों को हिरासत में लिया है।पुलिस की शुरुआती जांच में  आशंका है कि करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पने के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले शशिकांत और श्रीकांत के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से इस बुजुर्ग दंपती के बेहद करीबी और विश्वासपात्र बने हुए थे। वे उनकी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का काम भी देखते थे।कुछ समय पहले दोनों ने इटारसी में दंपती का एक प्लॉट बिकवाया था। आरोप है कि इसी दौरान दस्तावेज तैयार करते समय आरोपियों ने चालाकी से एक ‘दानपत्र’ (Gift Deed) भी तैयार करा लिया। इस दानपत्र में लिखा था कि दंपती की मृत्यु के बाद उनकी सुदामा नगर स्थित करोड़ों की संपत्ति इन दोनों आरोपियों के नाम दान कर दी जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment