देवास।देवास के बालगढ़ रोड पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना में उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा अष्टविनायक कॉलोनी के पास हुआ जब उनकी बाइक एक कार से टकरा गई।यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई। शांतिपुरा निवासी जैद खान अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने गया था। लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।एक परिचित तीनों घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जैद खान को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों दोस्तों को हल्की चोटें आईं।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।