फ्लाई दुबई के विमान से पक्षी टकराया:इमरजेंसी लैंडिंग में,यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा

 लखनऊ।लखनऊ में शनिवार सुबह 7:13 बजे फ्लाई दुबई के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 163 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 को सुबह 6:35 बजे लखनऊ आनी थी। खराब मौसम की वजह से विमान करीब 38 मिनट लेट था। एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए क्लियर रनवे की मांग की। एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत हरकत में आई और फ्लाइट के लिए रनवे खाली कराया गया। लैंडिंग के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग बे में खड़ा कर दिया गया, जहां उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अगर सामान्य लैंडिंग हुई होती तो विमान को सुबह करीब 8:15 बजे से पहले दुबई के लिए रवाना कर दिया जाता। इंजीनियर अभी विमान की जांच कर रहे हैं, इसलिए विमान दोपहर 2 बजे यानी साढ़े 6 घंटे से एयरपोर्ट पर ही है। सभी सुरक्षा मानकों के पॉजिटिव रिजल्ट के बाद ही विमान को उड़ने की इजाजत दी जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment