वार्ड 1 में डेढ माह से नल बंद पड़े हैं वार्ड वासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा

टोंक खुर्द। शासन की जनसुनवाई टोंक खुर्द मे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि कालू बामनिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।अनुविभागीय अधिकारी महोदया राजस्व अनुभाग रितु चौरसिया को। आवेदन पत्र में उल्लेखनीय है कि नगर परिषद टोंक खुर्द के वार्ड नंबर 1अयोध्या बस्ती अंबेडकर नगर में शासन की नल जल योजना से डेढ माह से नल बंद पड़े हुए हैं। वार्ड वासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है वार्ड वासियो दूर दराज हैंड पंपो से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। एवं जब कभी कभी नल में संबंधित विभाग द्वारा पानी सप्लाई करते हैं तो पीने का पानी गंदा आता है इससे बीमारी संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है ।पानी नहीं होने के कारण मकानो के सामने सफाई नहीं होने पर गंदगी का साम्राज्य,नालियों भी चौक हो चुकी है एवं गंदगी पसरी हुई है। जो सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल चुकी है। नालियों में कीड़े पड़ चुके हैं। नगर परिषद के जवाबदार कर्मचारियों से वार्ड वासियों कहते हैं नल चालू करने की तो वह कहते हैं कि चालू नहीं होगा।वार्ड के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि कालू बामनिया युवा समाजसेवी अजय बामनिया,मनोहर बामनिया,कमल सिंह बामनिया,गोवर्धन सिंह चौधरी,चेतन चौधरी,संहित संपूर्ण वार्ड वासी के लोगों ने कलेक्टर महोदय ऋतुराज सिंह से मांग की है कि टोंक खुर्द नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश वैद्य के विरुद्ध शासन के नियम के प्रावधान अनुसार कानूनन वैधानिक दंडात्मक कठोर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment