आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों के ठगे 85 लाख:; जीजा समेत परिचितों के खातों में जमा कराए रुपए

रतलाम।लक्कड़पीठा स्थित यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों (ग्राहकों) के साथ धोखाधड़ी कर एफडी (फिक्सड डिपोजिट) तुड़वाकर 85 लाख से अधिक राशि ठग ली।कर्मचारी के इस षड्यंत्र में बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल रहा। आउटसोर्स कर्मचारी ने ग्राहकों की एफडी तुड़वाकर अपने व अपने परिचितों के खाते में राशि जमा कर ली।पुलिस ने आउटसोर्स कर्मचारी, बैंक के पूर्व मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया 30 जून को दिनेश बंजारा यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर पिता मांगीलाल राठौर निवासी त्रिमूर्ती नगर के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment