नीमच । जिले के जाबद थाना क्षेत्र स्थित सब जेल कॉलोनी में मंगलवार को वहां पदस्थ एक महिला जेल कर्मी की 16 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका कृति पिता मुरार सिंगार उम्र 16 वर्ष निवासी सब जेल कॉलोनी, जावद ने घर पर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर नीचे लटका देखा, ती तत्काल नी उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पहुंच पुलिस ने कर्म कायम कर मामले को जाँच मे लिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जावद थाना प्रभारी मनोज जादौन बताया कि सब जल कॉलोनी में 18 वर्षीय किशोरी के फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है l
महिला जेलकर्मी की 16 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या