जिले में 9 राजस्व अधिकारियों के तबादले : आदेश जारी-नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू

नीमच, । प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।जारी आदेश के अनुसार कुल 9 राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है। इसके तहत श्री बसंतीलाल डाबी को रतनगढ़ से सिंगोली, श्री रूपसिंह राजपूत को मनासा से रतनगढ़, श्री मृगेन्‍द्र सिंह सिसोदिया को रामपुरा से नीमच नगर, श्री कमलेश डुडवे को जावद से रामपुरा तथा श्री नवीन गर्ग को जावद से कुकड़ेश्वर पदस्थ किया गया है।इसी प्रकार श्री अजय नाथ प्रजापति को नीमच नगर से मनासा, श्री नरेंद्र कुमार बरोठिया को रामपुरा से मनासा, श्री बालकृष्ण मकवाना को सिंगोली से जावद तथा श्री नवीन छलोत्रे को कुकड़ेश्वर से जावद पदस्थ किया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन स्थानांतरणों से जिले में राजस्व कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता एवं सुगमता आने की अपेक्षा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment