ब्यावरा।राजगढ़ जिले के थाना माचलपुर पुलिस एवं साइबर टीम ने साइबर ठगी के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,04,927 रु नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए।फरियादी गोविन्द पिता बीरम सिंह सौंधिया उम्र 21 साल निवासी ग्राम गौरियाखेड़ा माचलपुर के द्वारा सायबर धोखाधडी के संबंध में एक आवेदन पेश किया जिसमे फरियादी में बताया कि मेरे इंस्टाग्राम ऐप में वीडियो के माध्यम से पता चला की एक अज्ञात व्यक्ति, जो कागज के 5 रुपये के नोट जिस पर पीछे की तरफ ट्रेक्टर चलाते हुए किसान का फोटो है उसके बदले में 35,96,000 रुपये दे रहा है, उक्त वीडियो में संबंधित व्यक्ति के मोबाईल पर फरियादी में 5 रुपये के नोट पर ट्रैक्टर चलाते हुए किसान वाला नोट होने से उक्त व्यक्ति को मेरे मोबाईल से फोन लगाकर बात की तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि मैं तुम्हें बारकोड़ भेज रहा हूँ उस पर तुम मुझे 520 रु भेज दो, जिसके बाद मैंने उक्त बारकोड पर राशि 520 रु डाल दिए, उक्त व्यक्ति ने मुझसे कहा की तुम्हारे पैसो की डिलेवरी कुछ ही देर में होने वाली है, तुम मेरे पास बारकोड पर राशि 4,000/-रु और डाल दो। जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा मुझसे उसी बारकोड़ पर राशि 4,000/-, 2,200/- एवं 2,000/- रुपये पुनः डलवाए। फिर उक्त अज्ञात व्यक्ति का पुनः फोन आने के बाद फरियादी ने उसके अंकल सुजान सिंह सौंधिया का मोबाईल फोन लेकर उक्त व्यक्ति के कहने पर अंकल के फोन पे से अलग अलग बार में कुल 96,207/- रु. डलवाये। इस प्रकार उक्त व्यक्ति ने मुझसे कुल 14 बार में कुछ ना कुछ बात करके, अलग-अलग 2 बारकोड पर कुल 1,04,927/- रु डलवाए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 192/26 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । पूछताछ में आरोपी से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए तथा उसके कब्जे से नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपी सिकंदर पिता जगदीश वाल्मिकी उम्र 24 साल निवासी ग्राम ओदाका थाना नौगवा जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपी से 1,04,927 रु नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किए दोनों मोबाइल फोन का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है तथा साइबर ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों एवं नेटवर्क की जांच जारी है।
साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर 104927 रु नगद एवं दो मोबाइल बरामद किये