ब्यावरा।राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगनियापुरा मे सुठालिया थाना क्षेत्र निवासी मोठबल्डी की गिट्टी क्रेशर मशीन के पीछे बने 25 फीट गहरी खदान में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सहित उनकी टीम ने मृतकों को पानी से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुँचाया। मिलीजानकारी के अनुसार मृतक कड़िया थाना बड़ा बैरसिया जिला भोपाल के रहने वाले हैं जो अपने परिवार के साथ करीब तीन वर्षों से जगनियापुरा की बल्डी पर रह रहे थे जो आसपास क्षेत्रों से कबाड़ा बीनने व मेहनत मजदूरी करने का काम करते थे सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि जगनियापुरा क्षेत्र में स्थित खदान में बारिश का पानी भर जाने से उसमे नहाते समय डूबने से दो बच्चे सहित एक महिला की मौत की सूचना मिली थी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 25 फीट गहरी खदान में भरे बारिश के पानी मे से मृतकसायरा बाई पति शैतान सिंह पारदी उम्र 30 साल, नेब्रेन पिता सनेश पारदी उम्र 6 साल, निभ्रता पिता सनेश पारधी उम्र 09 साल सर्व निवासी कड़िया बड़ा बैरासिया भोपाल के शवो को निकाल कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा, पीएम के बाद शव परिजनों को परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
फोटो ब्यावरा 09, 10