इंदौर। साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ठगों ने पेंशन कार्ड बनवाने, मोबाइल हैक करने और सस्ती बाइक दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 4.57 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। तीनों मामलों में लसूडिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 1.39 लाख की ठगी-लसूडिया थाना क्षेत्र की सेटेलाइट टाउनशिप निवासी 75 वर्षीय अखिलेश गायकवाड़ के पास 15 जून की शाम एक व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए फोन किया। उसने पेंशनधारकों के लिए पेंशन कार्ड जारी करने की बात कही। चूंकि अखिलेश पहले इस कार्ड के लिए आवेदन कर चुके थे, इसलिए उन्होंने कॉल करने वाले पर भरोसा कर लिया।आरोपी ने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और अन्य व्यक्तिगत जानकारी लेने के साथ ऑनलाइन फोटो भी लिया। इसके बाद बुजुर्ग का मोबाइल उसके नियंत्रण में चला गया। कुछ देर बाद उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.39 लाख रुपए निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी: छात्रा से भी साइबर ठगी ,एफआईआर दर्ज