मालवा बेल्ट के जिलों में जब्त 115 टन मादक पदार्थ नष्ट, कीमत 200 करोड़ से अधिक:

मंदसौर।मालवा बेल्ट के नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में बरामाद मादक पदार्थों का नष्टीकरण शनिवार को किया गया। जब्त मादक पदार्थों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाता है और समय-समय पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नष्टीकरण किया जाता है।तीनों जिलों के 1040 प्रकरणों में जब्त करीब 115 टन मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। इनमें एमडी, डोडाचूरा, अफीम, चरस, गांजा, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ शामिल रहे।कार्रवाई के दौरान तीनों जिलों के पुलिस अफसर मौके पर मौजूद रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment