उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की आभा से जगमगाने लगा है। एक दानदाता ने करीब 35 किलो चांदी दान कर गर्भगृह की दीवारों पर आकर्षक चांदी की नक्काशी और वर्क कराया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद मंदिर का गर्भगृह पहले से अधिक भव्य और आकर्षक दिखाई दे रहा है।मंदिर प्रशासन के अनुसार एक श्रद्धालु ने अपना नाम सार्वजनिक न करने की इच्छा जताते हुए करीब 85 लाख रुपए से अधिक मूल्य की चांदी दान की। इस चांदी से गर्भगृह की दीवारों पर विशेष डिजाइन तैयार कर लगाई गई है।मंदिर के प्रशासक अभिषेक शर्मा ने बताया कि चांदी का यह कार्य करीब 15 दिनों में पूरा हुआ। पहले चांदी की नक्काशी तैयार की गई, फिर उसे गर्भगृह की दीवारों पर स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के बाद गर्भगृह की भव्यता और आध्यात्मिक आभा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह चांदी से जगमगाया:, दीवारों पर आकर्षक नक्काशी की गई