स्कूली बसों के फिटनेस का परिवहन विभाग के ​सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड नहीं

उज्जैन।स्कूली बसों के फिटनेस का  परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में इनका रिकॉर्ड शो नही हो रहा है। सुधार कराए बगैर संचालन अवैध करार दिया जा रहा है।1 जुलाई को स्कूल शुरू होने के पहले ही दिन इस समस्या के चलते कुछ स्कूली बसें तो चल ही नही पाई। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने जाना पड़ा। इधर, परिवहन विभाग की तरफ से स्कूल बस संचालकों को स्पष्ट कह दिया है कि वे किसी भी प्रकार की रिस्क न लें और न ही उन्हें मुश्किल में डाले।बस के फिटनेस को अपडेट करने के लिए वे शोरूम से फॉर्म नंबर 21-22 लेकर आए, ताकि उस जानकारी के आधार पर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा सके। ऐसे में बुधवार को दिनभर में 20 बस संचालक ही ये दस्तावेज लाकर दे पाए। ये समस्या कुछ दिन पहले से हुई है। उम्मीद की जा रही थी कि जुलाई तक सुधार हो जाएगा, लेकिन नहीं हो पाया है।

जिले में करीब 950 स्कूली बसें हैं। आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया बसों का फिटनेस जरूरी है। रिकॉर्ड के अभाव में वाहन का संचालन अवैधानिक है। एजुकेशन  नियमों में भी यह  जरूरी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment