मुंबई।मुंबई में बस हादसे में जान गंवाने वाले विहान श्रीवास्तव का बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान विहान की पसंदीदा क्रिकेट बॉल के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।विहान के परिवार ने बताया कि उसे क्रिकेट बहुत पसंद था और उसका सपना प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का था। लेकिन मंगलवार दोपहर हुए हादसे ने उसके सारे सपने खत्म कर दिए।मंगलवार को चेंबूर में सड़क किनारे लगा करीब 70 साल पुराना पीपल का पेड़ एक स्कूल बस पर गिर गया। हादसे में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच अन्य छात्र घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
विहान का क्रिकेट बॉल के साथ अंतिम संस्कार; एक दिन पहले बस पर पेड़ गिरने से मौत हुई थी