उज्जैन।इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार-रविवार दरमियानी रात सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के तपोभूमि के पास रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ। दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में छह यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल के चरक भवन में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।तेज बारिश में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बस-बस इंदौर बस स्टैंड से उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और कई लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई।
तपोभूमि के पास पलटी सपना ट्रैवल्स की बस: लापरवाही और मोबाइल पर बात करने के आरोप