फिर चौडीकरण निर्माण एजेंसी की लापरवाही निगमायुक्त के सामने आई कंठाल से छत्री चौक तक निर्माण एजेंसी पर 5 लाख की पैनल्टी – सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन, पेवर ब्लॉक कार्य में लेबर नहीं मिले

 

उज्जैन। चौडीकरण कार्य में एक बार फिर निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठाल से छत्रीचौक तक निर्माण एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य धीमी गति से होना पाया गया। पेवर ब्लॉक कार्य में मौजूद लेबर नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी पर यह  जुर्माना किया है।

सोमवार रात्रि में आयुक्त श्री मिश्रा कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि भगवान श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी से पूर्व कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य किया जाए। आपने प्रतिदिन के कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि कंठाल चौराहे से सती गेट मकानों के हटाने के पश्चात मौजूद मलबे को रात्रि के समय सम्बंधित ठेकेदार द्वारा अपने संसाधनों एवं मैन पावर को बढ़ाकर हटाने का कार्य किया जाए, प्री मानसून बारिश को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग पर चूरी बिछाये ताकि मार्ग पर फिसलन नहीं हो, निरीक्षण के दौरान सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य धीमी गति ये होना पाया गया। पेवर ब्लॉक कार्य में मौजूद लेबर नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना किया गया।

ये निर्देश भी ‍दिए
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के छोटा सराफा से छत्री चौक तक निगम द्वारा चिह्नित भवनों एवं दुकानों के निशान के अंतर्गत तुड़ाई कार्य को शीघ्र पूर्ण कर नाली निर्माण की गति को बढ़ाए, साथ ही सती गेट पर शेष मकानों को हटाने के साथ स्थानीय रहवासियों से समन्वय कर चौड़ीकरण कार्य को गति प्रदान करे। छत्री चौक चौराहे पर अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाए।

राजसी सवारी से पूर्व पूर्ण कार्य का लक्ष्य-

निगम आयुक्त ने बताया कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी के पूर्व निगम द्वारा कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक चौड़ीकरण कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, स्थानीय नागरिकों के सहयोग के साथ निगम के सभी अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए दिन रात कार्य कर रहे है बारिश के दौरान जलभराव की निकासी के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

ढाबा रोड भी पहुंचे-
निगम आयुक्त ने छत्री चौक से सत्यनारायण मंदिर तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग के साथ नाली निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।  उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देशित किया कि छत्री चौक से ढाबा रोड़ पर रात्रिकालीन शिफ्ट में सीआरएम कर शीघ्र डीएलसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करें, मार्ग के कमरी मार्ग चौराहे पर नाली निर्माण के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित पाए जाने पर वैकल्पिक पाइप लाइन से पानी की निकासी करें, बारिश के दौरान ठेकेदार ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक चूरी का उपयोग मार्ग पर करें ताकि मार्ग पर कीचड़ नहीं हो।

ये भी थे साथ-
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, अधीक्षणयंत्री यंत्री आर के जैन, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री डी एस परिहार भवन अधिकारी राजकुमार राठौर उपयंत्री राजेंद्र रावत, एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार,कंसलटेंट भी मौजूद थे।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment