भोपाल।मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद कहा- बाजार में जितनी भी साजिश की कहानियां फ्लोट की जा रही हैं कि कांग्रेस वालों ने कागज दिए, अगर एक पल के लिए उन्हें सच मान भी लें, तो भी वे रिटर्निंग ऑफिसर के पक्षपातपूर्ण व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकतीं।नटराजन ने इसे भाजपा की ‘फेक कॉन्स्पिरेंसी थ्योरी’ बताया। उन्होंने कहा- कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। यह अफवाहें केवल जनता का ध्यान असली मुद्दे से भटकाने के लिए फैलाई जा रही हैं। साजिश की कहानियां रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सही नहीं ठहरा सकतीं।नटराजन ने कहा- नामांकन निरस्त करने का अधिकार केवल रिटर्निंग ऑफिसर के पास था और उन्हें पूरी तरह जानकारी थी कि मामला किसी आपराधिक प्रकरण का नहीं, बल्कि केवल एक सामान्य लीगल नोटिस का था। इसके बावजूद नामांकन खारिज कर दिया गया।मीनाक्षी ने कहा, इस तरह की बोगस बातें कहकर आरओ और चुनाव आयोग के रवैये का बचाव नहीं किया जा सकता। उन्हें चुनाव की कोई प्रक्रिया समझ नहीं आती, या फिर वे पूरी तरह कॉम्प्रोमाइज्ड थे।
मीनाक्षी नटराजन बोलीं- BJP की थ्योरी बोगस:रिटर्निंग ऑफिसर, कलेक्टर-कमिश्नर कंप्रोमाइज्ड