उज्जैन।उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महाकाल दर्शन कर इंदौर लौट रहे बेंगलुरु के सीड कारोबारी की मौत हो गई। घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के गरुड़ बायपास ब्रिज के पास हुई। डीलर और ड्राइवर की हालत गंभीर हैं। उनका इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान इटरना कंपनी के मालिक मणि कांत कुट्टी (35) के रूप में हुई है। वे विशाखापट्टनम के रहने वाले थे। बेंगलुरु से सीड का कारोबार कर रहे थे। हाल ही में वे दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। इंदौर निवासी डीलर ओम धाकड़ के साथ वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे।शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सभी स्कोडा कार से इंदौर के लिए रवाना हुए। कंपनी का अकाउंटेंट बालकृष्ण कार चला रहा था।
.कार डिवाइडर से टकराई,महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे सीड कारोबारी की मौत:; ड्राइवर घायल