NEET-UG 2026 री-एग्जाम:हिजाब पहनी छात्रा की एंट्री रोकी:कलावा-इयररिंग्स उतरवाई,

नई दिल्ली/जयपुर।देश भर में NEET-UG 2026 का री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया। देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर 22.79 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटरों में एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद स्टूडेंट्स की तलाशी ली गई। राजस्थान के अजमेर में एक सेंटर पर हिजाब पहन कर आई एक छात्रा को एंट्री नहीं दी गई। काफी बहसबाजी के बाद उसे अंदर भेजा गया।उदयपुर में एक कैंडिडेट की नोज पिन नहीं निकली तो नाक पर टेप चिपकाया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल में छात्रों के हाथ से कलावा काटकर हटाए गए। यूपी में लड़कियों के कान से इयररिंग्स उतरवाए गए।इधर, हैदराबाद में 19 साल की एक NEET छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके अपार्टमेंट में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने री-एग्जाम के दबाव में यह कदम उठाया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment