संदिग्ध युवक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ा: दी कूदने की धमकी, बैग से मिलीं 18 चाबियां

इंदौर कनाड़िया के संचार नगर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में शनिवार अलसुबह एक युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बिल्डिंग में घुसकर चौथी मंजिल और फिर छत पर बने टावर तक पहुंच गया और पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।मामला प्रशांत सागर टाउनशिप  का बताया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक युवक बिल्डिंग परिसर में पहुंचा और कई फ्लैटों के दरवाजे चेक करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर रहवासी राजीव  ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागते हुए बिल्डिंग की छत पर बने टावर पर चढ़ गया।युवक ने वहां से कूदने की धमकी देना शुरू कर दी। इसके बाद रहवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई।बैग में मिलीं 18 चाबियां-रहवासियों के मुताबिक जब युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 18 चाबियां मिलीं। इससे लोगों को उस पर और संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि जब युवक बिल्डिंग में घुसा था, उस समय सिक्योरिटी गार्ड सो रहा था, जिसके कारण उसे इसकी जानकारी नहीं हो सकी।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment