उज्जैन। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं बचा है बदमाश किसी भी हरकत को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने क्षीरसागर मैदान और उद्यान के बीच बनी 8 इंच की दीवार को तोड़कर उसमें एक बड़ा छेदकर इसमें आने जाने का रास्ता बना लिया था ताकि जब भी पुलिस क्षीरसागर स्टेडियम में दबीश दे तो वह इस दीवार में किए गए छेद वाले मार्ग से भाग निकले। जानकारी लगने पर नगर निगम द्वारा दीवार की मरम्मत करवाकर इस छेद को जुड़वाकर बंद कर दिया था और ठीक करवा कर दीवार वापस पहले जैसी स्थिति में बना दी थी लेकिन बदमाशों ने वापस दीवार में छेद कर रास्ता बना लिया है। क्षीरसागर मैदान के समीप ही बने उद्यान में सुबह शाम टहलने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचते हैं इस कारण सुबह शाम उद्यान में लोगों की चहल-पहल बनी रहती है।
क्षीरसागर मैदान बना असामाजिक तत्वों को अड्डा
इधर रात होते ही क्षीरसागर मैदान असामाजिक तत्वों को अड्डा बन जाता है। असामाजिक तत्व क्षीरसागर मैदान में पहुंचकर किसी भी हरकत को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं और मैदान में बैठकर शराबखोरी सहित अन्य गतिविधियां करते रहते हैं ऐसे में जब भी पुलिस क्षीरसागर मैदान में दबीश देती है तो बदमाश इस दीवार में किए गए छेद वाले रास्ते से निकलकर फरार हो जाते हैं। इसके साथ ही दीवार को तोड़कर जो रास्ता बनाया गया है। उसका मैदान में खेलने वाले लोग भी करते हैं। हालांकि दीवार तोड़कर किस मकसद से यह रास्ता बनाया गया यह भी जांच का विषय है लेकिन आसपास के कुछ लोगों का कहना है कि क्षीरसागर मैदान की दीवार में छेद कर उद्यान तरफ निकलने का रास्ता इसलिए बनाया गया है ताकि बदमाश पुलिस आने पर आसानी से यहां से भाग निकले। हालांकि नगर निगम द्वारा मरम्मत कर ईंट व सीमेंट से प्लास्टर कर दीवार में किए गए छेद को वापस जुड़वा दिया था और निर्माण कर ऑयल पेंट करवा कर वापस दीवार को पहले जैसी बना दी थी। लेकिन बदमाशों ने फिर इस दीवार को तोड़कर इसमें बड़ा छेद कर दिया। यह छेद इतना बड़ा है कि छेद के अंदर से एक व्यक्ति आराम से निकल सकता है।