महाकाल सवारी में श्यामू-हथिनी के शामिल होने पर संकट:डॉक्टर बोले, फ्रैक्चर का खतरा

उज्जैन।भगवान महाकाल की सवारी में नजर आने वाली श्यामू हथिनी की सेहत को लेकर शनिवार को दिनभर हलचल रही। पन्ना टाइगर रिजर्व, वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने श्यामू की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि हथिनी को कम से कम एक महीने तक आराम की जरूरत है। ज्यादा चलने-फिरने से उसकी हालत और बिगड़ सकती है।जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि श्यामू के पिछले पैरों में दिक्कत है। उसके पैरों की बनावट में बदलाव आ रहा है और वजन भी ज्यादा है। ऐसे में अगर उसे लंबे समय तक चलाया गया या खड़ा रखा गया तो फ्रैक्चर होने का खतरा है।हथिनी को निगरानी में रखा जाएगा-डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी के निर्देश पर विशेषज्ञ डॉक्टर उज्जैन पहुंचे थे। टीम ने श्यामू की पूरी जांच की और दवाइयों, खानपान और इलाज को लेकर सुझाव दिए हैं। फिलहाल उसे निगरानी में रखा जाएगा और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment