ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज: भड़काऊ भाषण देने का आरोप;

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 9 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था।यह शिकायत तुषार कांती दास ने की है। उनका कहना है कि ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था।इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को CID की टीम TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। इस दौरान अभिषेक के वकील भी वहां पहुंचे।

एडवोकेट देबाशीष राय ने कहा कि CID ने हमें कोई सूचना नहीं दी है।  हमें नहीं पता कि CID टीम यहां क्यों आई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment