इंदौर। परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां दे रहा था।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।परिजनों के अनुसार, छात्रा ने करीब एक माह पहले परदेशीपुरा थाने में लिखित शिकायत देकर युवक नमन कामले पर पीछा करने और धमकाने के आरोप लगाए थे। परिवार का आरोप है कि मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई और केवल समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम