निगम के टैंकर ने वाहनों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग, 4 घायल; भीड़ ने टैंकर में की तोड़फोड़

इंदौर। पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर को अपनी ओर आता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित टैंकर ने कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर आगे बढ़ते हुए वाहनों को टक्कर मारता चला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर में तोड़फोड़ कर दी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment