हरिफाटक ब्रिज के नीचे मुर्गा-मुर्गी का अवैध व्यापार का अतिक्रमण हटवाया आयुक्त ने नगर निगम के कचरे से निकले कबाड की चोरी पकडी -आउटसोर्स वाहन चालक एवं हेल्पर को थाना भिजवाया

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा गुरूवार को हरिफाटक ब्रिज उन्नयन विकास कार्य को देखने बारह खोली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुर्गा-मुर्गी के अवैध व्यापार के अतिक्रमण को हटवाया और स्थल पर नगर निगम के कचरे से निकले कबाड की चोरी भी पकडी है। मामले में आउट सोर्स वाहन चालक एवं हेल्पर को कार्रवाई के लिए महाकाल थाना भेजा गया था। पुलिस ने दोनों को नसीहतें देकर छोडा है।

 श्री मिश्रा के निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 29 में हरिफाटक ब्रिज के नीचे मुज्जफर खान एवं सलमान द्वारा अवैध रूप से मुर्गी विक्रय एवं कबाड का व्यवसाय करते मिले थे। इस दौरान वहां पर कबाड विक्रय हेतु खड़े वाहन की जांच की गई जिसमें पाया गया है उक्त कबाड निगम द्वारा संग्रहित किये जाने वाले कचरे में से निकाला गया है तथा मौके पर आउटसोर्स एजेंसी अन्तर्गत कार्यरत ड्रायवर एवं हेल्पर पाए गए।

खडे रहकर अतिक्रमण हटवाया-

आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा स्वयं स्थल पर उपस्थित रह कर अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया ।  अवैध रूप से कबाड बेचने वाले दोनो आउटसोर्स कर्मचारियों एवं दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की गई । इसके साथ ही जिस वाहन से कबाड लाया गया था उसे भी जप्त किये जाने की कार्यवाही तत्काल की गई। मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल का कहना था कि दोनों कर्मचारी को थाना लाया गया था। संबंधित मामले में अपराध दर्ज होने की स्थिति नहीं होने के कारण बाद में उन्हें नसीहत देकर छोडा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment