उज्जैन।उज्जैन में एक बार फिर दुर्लभ सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। नीलगंगा थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माने जाने वाला दुर्लभ ‘सैंड बोआ’ (इंडियन चकला) सांप बरामद किया गया।डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से हरिफाटक क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाशी ली, जहां से सैंड बोआ सांप बरामद हुआ।वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज-डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी की शंका में नीलगंगा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वन्य जीव की तस्करी की शंका में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को पकड़ा व तलाशी लेने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माना जाने वाला ‘सेंड बोआ’ इंडियन चकला सांप बरामद हुआ।
दुर्लभ सैंड बोआ सांप की तस्करी:बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार