नई दिल्ली/भोपाल।देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। AQI वेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सभी शहर भारत के हैं। इनमें 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे ज्यादा गर्म रहा।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 30°C से ऊपर रहा।बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। वहीं, राज्य के मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बारिश हुई, इस दौरान बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है।
दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में सभी भारत के:इ यूपी के 13 शहर; 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं