भोपाल।राजधानी के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। शहर की ऐतिहासिक धरोहर मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 190 नई पुस्तकों का भव्य विमोचन किया गया। 117 वर्ष पुराना यह केंद्रीय पुस्तकालय अब तेजी से आधुनिक ‘करियर हब’ के रूप में विकसित हो रहा है, जहां पारंपरिक ज्ञान और डिजिटल सुविधाओं का संतुलित समावेश देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय ग्रंथपाल ने कहा कि पुस्तकालय का उद्देश्य हर मेहनती छात्र तक गुणवत्तापूर्ण और नवीनतम अध्ययन सामग्री पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि लॉन्च की गई सभी पुस्तकें 2025-26 के परीक्षा पैटर्न पर आधारित हैं, जिससे विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि लाइब्रेरी केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि एकाग्रता और सकारात्मक अध्ययन वातावरण का केंद्र बन चुकी है।
नई प्रतियोगी पुस्तकों की लॉन्चिंग:MPPSC, रेलवे सहित सभी परीक्षाओं के लिए स्टडी मटेरियल