डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर:, पिकअप पलटी, ड्राइवर घायल, डंपर चालक भागा

इंदौर।विजयनगर चौराहा पर मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार डंपर और पिकअप वाहन की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। डंपर  ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप काफी दूर तक घसीटाती चली गई और बाद में पलट गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को वाहन से बाहर निकाला। उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल अस्पताल रवाना किया गया।सूचना मिलने पर पुलिस की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन रेडिसन होटल की तरफ से आ रहा था, जबकि डंपर रसोमा चौराहे की ओर से आ रहा था। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment