जींस पहनने पर सास ने डांटा:कमरे में जाकर बहू ने लगाई फांसी:दहेज प्रताड़ना के आरोप

इंदौर। द्वारकापुरी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार दोपहर परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतका गौरी (22) पत्नी राहुल, निवासी सूर्यदेव नगर की रहने वाली थी। पति ने दोपहर में बेटी के रोने पर पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन जब पत्नी ने जवाब नहीं दिया तो पति राहुल ने कमरे में जाकर देखा। वहां गौरी फंदे पर लटकी मिली।परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को गौरी ने जींस पहनी थी। इसे लेकर सास शारदा ने उसे डांटा था। इस बात से वह नाराज हो गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। घटना के समय उसका पति मोबाइल चला रहा था, जबकि बच्ची हॉल में खेल रही थी।मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि गौरी को उसका पति राहुल और सास शारदा प्रताड़ित करते थे। उसे दहेज की बातों को लेकर भी ताने मारे जाते थे। गौरी की शादी को डेढ़ साल हो गया था। उसका पति काफी समय से कामकाज भी नहीं कर रहा था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। हालांकि, आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment