उन्हेल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उन्हेल में किसानों को गेहूं उपार्जन में आ रही समस्या, उन्हेल नगर में गंदा पेयजल सप्लाई होने एवं रबी फसल की बीमा राशि की मांग को लेकर पुराना बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस प्रभारी चंदरसिंह सौंधिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक महेश परमार, वरिष्ठ नेता वीरसिंह राणा, उन्हेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर पटेल ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी एवं दमनकारी कहते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। नेताओं ने संबोधन में बताया कि सरकार गेहूं उपार्जन में व्यवस्था करने में नाकाम हो रही है पहले उपार्जन में देरी की अब किसानों को गेहूं तोलने में तीन – चार दिन इंतजार करना पड़ रहा है कई सोसाइटी में दो कांटे ही चल रहे है जबकि मोहन जी हर केंद्र पर 5 – 6 टोल कांटे चलने की बात कह रहे है, किसान को खराब हुई फसल का बीमा आज तक नहीं दिया गया, नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए पेयजल के नाम पर खर्च कर भ्रष्टाचार कर रही है परन्तु जनता को स्वच्छ पेयजल देने में विफल को रही है जिसका खामियाजा उन्हेल की जनता को उड़ाना पड़ रहा है, प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देकर सभी समस्याओं के त्वरित निदान की मांग की नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह कालूहेड़ा,स्वाति सिंह,अशोक जाट,मदनसिंह जादौन,शांतिलाल जैन,पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि भरत मालवीय,पूर्व सरपंच इंदरसिंह पीपावद,किसान नेता बालेश्वर पटेल,पार्षद द्वारकाधीश सोनी,मुकेश गुर्जर,रेणुका गांधी,जनपद सदस्य अर्जुन पटेल,अक्षय जैन,मुकेश जायसवाल,युवक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर आंजना,उमेश जैन,नितेश जैन, लोकेंद्र टेलर, यू.का. नेता राहुल सोलंकी, पूर्व सरपंच पूरालाल आंजना, संदीप पटेल, दिनेश आंजना, कैलाश राठौड़, धीरजसिंह, मानसिंह आंजना, विक्रमसिंह चौहान, बहादुरसिंह दीपन, गब्बर मालवीय, चुन्नीलाल परमार, अजय चौधरी, राजेश पटेल, ईश्वरसिंह जरात, भदरसिंह पटेल, बालकृष्ण आंजना, महेंद्र जैन,भरत चौधरी, सुमेरसिंह पीपावद, रामप्रसाद चौधरी,कचरू परमार, राजेशनाथ चौहान,लालू शर्मा, जीवनसिंह, प्रेम धाकड़, जितेंद्र पटेल,विरेन्द्रसिंह गुर्जर, खुशालसिंह दरबार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाटीदार ने किया आभार अजय चौधरी ने माना।
किसानों एवं आमजन की अनेक समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना