एअर इंडिया अब हर दिन 100 फ्लाइट्स कम करेगी

नई दिल्ली। एअर इंडिया अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 10% की कटौती करने जा रही है। टाटा ग्रुप की यह एयरलाइन अक्टूबर के अंत से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल से रोजाना लगभग 100 उड़ानें बंद करेगी। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। एयरलाइन ने यह बड़ा कदम जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों और अपने पुराने बेड़े के लिए स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण उठाया है। एअर इंडिया के पास वर्तमान में लगभग 30 वाइड-बॉडी विमान स्पेयर पार्ट्स और इंजन की कमी की वजह से ग्राउंडेड हैं। हालांकि, एयरलाइन ने बोइंग और एयरबस को नए विमानों के बड़े आॅर्डर दिए हैं, लेकिन उनकी डिलीवरी में अभी समय लगेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment