हावड़ा में ईवीएम खराब होने पर हंगामा

2 हिरासत में, नादिया में बीजेपी एजेंट पर हमला, बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगीं

ब्रह्मास्त्र कोलकाता

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है।

हावड़ा के बाली में ईवीएम में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। सीआरपीएफ जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया। नादिया के छपरा में बीजेपी एजेंट ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया।

2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।
राजरहाट-गोपालपुर सीट के कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हुईं- राजरहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचनंतला, घोषपारा, केस्टोपुर में और चंदीबेरिया नवजागरण क्लब में ईवीएम में गड़बड़ी की खबर मिली। अब दिक्कतें ठीक हो गई हैं और दोनों बूथों पर वोटिंग फिर से शुरू हो गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment