बंगाल- पीएम की रैली से पहले बीजेपी-टीएमसी समर्थकों में झड़प

सीआईएसएफ जवान को गोली लगी, 3 घायल
ब्रह्मास्त्र कोलकाता

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली है। इससे पहले रविवार रात बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक सीआईएसफ जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है।

जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो टीएमसी समर्थक भी आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर बम भी फेंका गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 2 रोड शो करेंगे। पहला कोलकाता के बेहाला थाना से मंटन तक होगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment